'बेबी डॉल' यानी सनी लियोनी (Sunny Leone) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सनी लियोनी अपनी तस्वीरें और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती रहती है। इसी कड़ी में उन्होंने हैलोवीन सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की है।
सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर फैमिली के साथ एक फोटो शेयर की हैं। जो बिल्कुल नए लुक में है। इस तस्वीर में सनी अपने पति और बच्चों के साथ हैलोवीन लुक में नजर आ रही हैं। फोटो में पूरा परिवार हैप्पी मूड में पोज देता नजर आ रहा है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा- 'हम वेबर और फ्रेंड्स है!! हैप्पी हैलोवीन' कैप्शन में सनी ने सबके लुक को डिफाइन भी किया है।














