बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) इन दिनों अपनी अपकमिंग तमिल फिल्म 'शेरो' (Shero) की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं, इस बीच फिल्म के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सनी लियोनी गुस्से में आकार एक एक शख्स को मारने के लिए ट्राइपॉड उठा लेती हैं। हालांकि इसी बीच एक दूसरा शख्स बीच में आकर उस शख्स को बचा लेता है। वीडियो में सनी का यह रूप देखा कर फैन्स चौक गए है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सनी ने ऐसा कुछ नहीं किया है। दरअसल, शूटिंग के दौरान सनी अक्सर बिहाइन्द सीन वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। जो काफी मजेदार होते हैं। यह वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। उन्होंने बस मस्ती-मस्ती में शूटिंग सेट पर एक सीन क्रिएट किया है, जो अब वायरल हो रहा है।
इस वीडियो मे देख सकते हैं एक शख्स तेजी से भागता हुआ खिड़की के अंदर घुसने की कोशिश करता है, इस पर सनी पास में पड़ा कैमरा स्टैंड उठा कर उसे मारने वाली ही होती हैं एक दूसरा शख्स आकर सनी को रोक लेता है।














