लाल साड़ी पहन पति संग बास्केटबॉल खेलती नजर आई Sunny Leone, वीडियो वायरल
By: Pinki Tue, 05 Apr 2022 2:01:25
एक्ट्रेस सनी लियोनी(Sunny Leone) अपने बिजी वर्क शेड्यूल से सनी हमेशा अपनी फैमिली के लिए समय निकाल लेती हैं। साथ ही वे अपने फैंस संग सोशल मीडिया पर पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ के अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सनी लियोनी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे साड़ी में हैं और अपने पति डेनियल वेबर (Daniel Weber) संग बास्केटबॉल खेलती नजर आ रही हैं। सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। इसमें वे बेहद हसीन लग रही हैं। मगर साड़ी में एक्ट्रेस अपने पति संग बास्केटबॉल खेल रही हैं। हालांकि वे अपने पति से इस गेम में जरा पीछे नजर आ रही हैं। दोनों बॉल को बास्केट के अंदर डालने की कोशिश में लगे हुए हैं। कम हाईट की वजह से सनी को मात खानी पड़ रही है और उनके पति आसानी से गेंद उनके चंगुल से छुड़ा दे रहे हैं। लेकिन सनी की एक बात तो माननी पड़ेगी। वे हार नहीं मान रही हैं और अपनी तरफ से गोल करने की पूरी कोशिश कर रही हैं।
वीडियो के साथ बैकग्राउंड में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की पॉपुलर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का गाना ये लड़का है दीवाना बज रहा है। सनी लियोनी का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं। रेड साड़ी में सनी लियोनी लग भी बेहद खूबसूरत रही हैं। वीडियो के साथ सनी ने कैप्शन में लिखा- 'अपने बेस्ट फ्रेंड को टैग करिए।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी के पास इस समय कई सारी मूवीज हैं। वे रंगीला, वीरम्मादेवी, शेरो और Oh My Ghost (OMG) जैसी मूवीज में नजर आएंगी। इसके अलावा वे कोकाकोला, हेलन और द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव जैसी मूवीज का भी हिस्सा हैं।
ये भी पढ़े :
# RRR का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 900 करोड़ पार हुई फिल्म की कमाई
# अजीब जानवर है, ये कितना भी खाए भूखा ही रहता है..., देखें रितेश देशमुख का ये मजेदार वीडियो
# Nikki Tamboli ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, एक के बाद एक शेयर की हॉट तस्वीरें