सनी लियोन का नया सॉन्ग 'परदेसी (Pardesi)' रिलीज हो गया है। इस सॉन्ग में सनी लियोन ने कमाल का डांस किया है। इस सॉन्ग को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस सॉन्ग को म्यूजिक आर्को ने दिया है और बोल और लिरिक्स भी आर्को के ही है। यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने को अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है।
सनी लियोन ने इस सॉन्ग के वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है, 'शहर में आ गई है हॉटेस्ट परदेसी और आपका दुल चुराने के लिए तैयार हूं। सॉन्ग रिलीज हो चुका है।' उनकी इस पोस्ट पर तीन लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और फैन्स काफी मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।














