दमदार डयलॉग और एक्टिंग से फैन्स के दिलों में खास जगह बना चुके सनी देओल अपने परिवार और दोस्तों से बेहद प्यार करते है। बीते दिनों सनी देओल (Sunny Deol) और उनकी मां प्रकाश कौर का एक प्यारा वीडियो खूब वायरल हुआ था। अब फिर से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी मां के साथ पहाड़ों में बर्फ से खेलते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सनी देओल और उनकी मां प्रकाश कौर का यह खूबसूरत वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। सनी देओल (Sunny Deol) ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि वो अपनी मां के पास पहाड़ों में लेटे नजर आ रहे हैं। थोड़ी ही देर में प्रकाश कौर बर्फ का गोला बनाकर सनी देओल की तरफ फेंकती हैं।
सनी देओल (Sunny Deol) ने मां प्रकाश कौर के साथ वीडियो को शेयर कर लिखा, 'हम जितने भी बड़े हो जाएं, इनके लिये तो हम बच्चे ही रहेंगे। माता-पिता का प्यार ही एक अनमोल और सच्चा प्यार है, इनकी कदर करें। यह लम्हा, मेरी यादगार लम्हों में से एक है, जहा मैंने अपनी मां के साथ अपने बचपने को फिर से महसूस किया।' फैन्स को सनी देओल का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।














