एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर-2’ (Gadar 2) की शूटिंग में बिजी है। वहीं, इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी देओल र्फीली वादियों के बीच बैठकर मजे से जलेबी का लुत्फ उठा रहे हैं। यह वीडियो एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो वह ब्लैक आउटफिट में दिख रहे हैं। सिर पर ब्लू टोपी और आखों पर धूप वाला चश्मा भी लगा वह हैंसम लग रहे हैं।
सनी देओल ने इस वीडियो को फैंस के साथ शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'जलेबी मेडिटेशन'। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सनी से किसी से बात करते हुए हाथ मे जलेबी लेते हैं और उसे मुंह में रख कर एकदम ध्यान की मुद्रा में चले जाते हैं।














