बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लोगों की मदद करने से कभी पीछे नहीं हटते। अब सोनू का नया वीडियो सामने आया है जिसमें वे लोगों को गन्ने का जूस बनाते और पिलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सोनू सूद (Sonu Sood) साई कृष्णा कोल्ड ड्रिंक्स एंड जनरल स्टोर पर खड़े हैं और आस-पास कई लोग झुंड बनाकर खड़े हैं और उनकी बातें बड़े ध्यान से सुन रहे हैं। वीडियो में एक्टर बता रहे हैं कि वे जब भी शिरडी आते हैं, लोग उनकी खूब सेवा करते हैं। वे गन्ने का जूस पीने का जिक्र करते हैं। वीडियो से जाहिर है कि सोनू सूद को यह भी पता है कि गन्ने का जूस कैसे बनाया जाता है।
सोनू सूद वहां मौजूद लोगों को गन्ने का जूस बनाना भी सिखाते हैं। सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘कोई गन्ने का जूस पीना चाहता है?’ वे एक ग्लास जूस पर एक ग्लास जूस मुफ्त में देने का वादा कर रहे हैं। एक्टर का यह वीडियो शेयर करने का मकसद छोटे व्यवसाय को मदद पहुंचाना और उन्हें बढ़ावा देना है।














