बॉलिवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपनी फिल्मों के लिए करोड़ों रुपए फीस लेती हैं। लेकिन, आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि उन्होंने 'भाग मिल्खा भाग' के लिए मात्र 11 रुपए फीस ली थी। इस बात का खुलासा फिल्म के डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा (Rakeysh Omprakash Mehra) ने हाल ही में लॉन्च हुई अपनी ऑटोबायोग्राफी 'द स्ट्रैंजर इन द मिरर' में किया है। इसी किताब में उन्होंने खुलासा किया है कि उनके प्रोजेक्ट को सपोर्ट करने के लिए सोनम ने फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में अपनी भूमिका के लिए केवल 11 रुपए फीस ली थी। हालांकि, फिल्म में सोनम की भूमिका फाफी छोटी थी। वह कैमियो के रूप में फिल्म के लीड कलाकार फरहान अख्तर के साथ दिखी थीं। फिल्म के कुछ सीन के अलावा 2 गानों में भी नजर आई थीं।














