बॉलिवुड ऐक्ट्रेस और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर आहूजा (Sonam Kapoor pregnant) मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्दी ही अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। सोनम ने अपने पति आनंद अहूजा (Anand Ahuja) के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसीकी घोषणा की है। सोनम की इस खुशखबरी की घोषणा के बाद बॉलिवुड सिलेब्स भी खुशी जता रहे हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं।
सोनम कपूर (Sonam Kapoor Pregnacy) ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ मोनोक्रोम तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें ब्लैक मेटर्निटी मोनोकिनी पहनकर वह पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) की गोद में लेटी नजर आ रही हैं। तस्वीरों में सोनम का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सोनम ने लिखा, 'तुम्हें बेहतरीन पालन-पोषण देने के लिए हमारे 4 हाथ। 2 दिल जो तुम्हारे हर कदम और रास्ते पर साथ धड़केंगे। एक परिवार जो तुम पर प्यार बरसाएगा और सपोर्ट करेगा। हम तुम्हारे स्वागत का और इंतजार नहीं कर सकते हैं।'














