बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। सोनाक्षी सिन्हा ब्लैक लैदर लॉन्ग कोट और ब्लैक बूट्स में अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा किसी इनडोर सेटअप में बुलेट के साथ खड़े होकर कैमरे के लिए पोज़ देती दिखाई दे रहीं हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपने किलर लुक से फैन्स को मदहोश करती नजर आ रहीं हैं।














