कोरोना के मामले देश में एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गए हैं। बॉलिवुड इंडस्ट्री आए दिन किसी न किसी सिलेब्स कोरोना की चपेट में आ रहा हैं। अब बॉलीवुड के मोस्ट फेसम सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam Corona Positive) कोरोना से संक्रमित हो गए है। सोनू निगम के साथ उनकी पत्नी मधुरिमा निगम और बेटा नीवान निगम भी कोरोना पॉजिटिव हो गया है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।
सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। सोनू निगम ने वीडियो में बताया- 'मैं कोविड पॉजिटिव हूं इस समय। मुझे भुवनेश्वर में परफॉर्म करने और सुपर सिंगर सीजन 3 की शूटिंग के लिए भारत आना था। इसलिए मैंने अपना टेस्ट कराया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मैंने फिर से टेस्ट कराया और फिर से मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।'














