टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम श्वेता तिवारी फैशन के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कई सारी फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। फैन्स भी श्वेता की तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं और उनकी तारीफ करते नजर आते हैं। श्वेता तिवारी अपनी बढ़ती उम्र के साथ और भी ज्यादा खूबसूरत होती जा रही हैं। उनके लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें तो ऐसा ही कुछ बताती हैं। श्वेता तिवारी ने अपनी कुछ ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में श्वेता तिवारी येलो साड़ी में नजर आ रही हैं, जो कि नेट की है। फोटोज़ में श्वेता तिवारी ने अपने बालों को खुला छोड़ा है और कानों में लॉन्ग झुमके कैरी किए हैं, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहे हैं। कैमरे में श्वेता तिवारी काफी बोल्ड पोज देती नजर आ रही हैं।
इन फोटोज में श्वेता तिवारी की फिगर पर्फेक्ट नजर आ रही है। फैन्स के बीच श्वेता की ये तस्वीरें चर्चा में बनी हुई हैं। लोगों का यह भी कहना है कि 40 साल की उम्र में इतना फिट और खूबसूरत होना, वाकई मैजिकल है। आपको बता दें कि श्वेता तिवारी ने कई हिट टीवी सीरियल्स और वीडियो सॉन्ग्स में काम किया है।














