न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग खत्म, उधर हंसिका ने शादी में मंगेतर के साथ किया डांस

सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। फरहाद सम्जी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इस बात की जानकारी खुद सलमान खान ने सेट से एक फोटो डालकर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 04 Dec 2022 9:11:43

सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग खत्म, उधर हंसिका ने शादी में मंगेतर के साथ किया डांस

सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। फरहाद सम्जी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इस बात की जानकारी खुद सलमान खान ने सेट से एक फोटो डालकर दी है। सलमान ने फोटो के साथ कैप्शन लिखते हुए कहा है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है।

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के सेट से फोटो डालते हुए लिखा- "शूट रैप, किसी का भाई किसी की जान, ईद 2023 पर आ रही है।" सलमान ने जो फोटो डाली है उसमें वो काफी अलग लुक में दिख रहे हैं। इस फोटो में सलमान ब्लैक टी-शर्ट, ब्लैक पैंट और एक काफी ज्यादा प्रिंट वाली ब्लैक जैकेट में दिख रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक कलर का ही सनग्लासेस भी लगाया हुआ है। यह फोटो एक डांस सीक्वेंस के बीच की लग रही है क्योंकि कई बैकग्राउंड डांसर उनके आसपास नजर आ रहे हैं। बड़े-बड़े बालों में सलमान का नेवर सीन अवतार देखने को मिल रहा है। बता दे, फिल्म सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी 'सलमान खान फिल्म्स' के बैनर तले बनी है और ईद 2023 पर रिलीज होगी।

सलमान के अलावा फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, राघव जुयाल और शहनाज गिल भी अहम भूमिका में होंगे। सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करे तो 'किसी का भाई किसी की जान' के अलावा सलमान टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में नजर आएंगे। टाइगर 3 भी 2023 में ही रिलीज होगी। सलमान इन सब के अलावा जनवरी में रिलीज होने वाली शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी कैमियो करते नजर आएंगे। आखिरी बार सलमान खान को अपने बहनोई और एक्टर आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम' में देखा गया था। इसके अलावा वो साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के गॉडफादर में भी नजर आए थे।

bollywood news,Salman Khan,hansika motwani,hansika motwani news,salman khan news in hindi,salman khan movie news,hansika motwani wedding celebration

व्हाइट विंटेज कार में पहुंची पोलो ग्राउंड

बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। शनिवार को जयपुर के मुंडोता फोर्ट में पोलो मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान हंसिका और सोहेल व्हाइट ड्रेस में विंटेज कार पर सवार होकर पोलो ग्राउंड पहुंचे। जहां दोनों ने पोलो मैच देखने के बाद फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स के साथ जमकर डांस किया। पोलो मैच के दौरान शनिवार को शाम करीब 4 बजे हाई-टी पार्टी का भी आयोजन किया गया। इसमें सभी मेहमानों ने अलग-अलग जायकों को चखा। साथ ही डांस पार्टी का भी आयोजन किया गया। इसमें हंसिका ने अपने मंगेतर के साथ डांस किया। हाई टी पार्टी की थीम गुलाबी और सफेद रंग की रखी गई थी। इसमें सभी गुलाबी और सफेद ड्रेस में नजर आए। हंसिका और उनके होने वाले पति सफेद रंग के कपड़ों में नजर आए। साथ ही सभी मेहमान गुलाबी रंग की ड्रेस में नजर आए।

इससे पहले शुक्रवार रात को सूफी नाइट का आयोजन किया गया था। इसमें राजस्थानी लोक कलाकारों की धुन पर शादी समारोह में पहुंचे खास मेहमान एंजॉय करते नजर आए।

bollywood news,Salman Khan,hansika motwani,hansika motwani news,salman khan news in hindi,salman khan movie news,hansika motwani wedding celebration

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका