न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पति राज कुंद्रा की वजह से श‍िल्‍पा शेट्टी ने मुंडवाया अपना आधा स‍िर, तलाक के बाद सामंथा की पैरेंट्स को नसीहत

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी गर्दन से ऊपर के हिस्सों के बालों को मुड़वाती हुई दिखाई दे रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 10:24:05

पति राज कुंद्रा की वजह से श‍िल्‍पा शेट्टी ने मुंडवाया अपना आधा स‍िर, तलाक के बाद सामंथा की पैरेंट्स को नसीहत

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी गर्दन से ऊपर के हिस्सों के बालों को मुड़वाती हुई दिखाई दे रही है। इतने बड़े स्टार का ऐसा फैसला लेना हर किसी को हैरान कर रहा था। अब चर्चा है कि इस अजीब हेयरकट के पीछे एक बड़ी वजह थी, जो राज कुंद्रा से जुड़ी है। पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो शिल्पा शेट्टी ने वैष्णो देवी में जाकर यह मन्नत मांगी थी कि अगर उनके पति राज कुंद्रा को पोर्न प्रोडक्शन केस में जमानत मिल जाएगी तो वह अपना आधा सिर मुंडवा देंगी। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपना अंडरकट शो करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में शिल्पा जिम में अपने बालों को बांधते हुए नजर आ रही थी ज‍िसमें उनका अंडरकट भी नजर आया।

शिल्पा ने अपना यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था, 'आप रिस्क लिए बिना और अपने कन्फर्ट जोन से बाहर निकले बिना हर दिन नहीं जी सकते। फिर चाहे वह अंडरकट बज़ कट हो (जिसके लिए मुझे बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी) या फिर मेरा नया एरोबिक्स वर्कआउट।'

बता दें कि राज कुंद्रा हाल ही में एक पोर्नोग्राफी मामले में ग‍िरफ्तार क‍िया गया था। मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने फिल्म इंडस्ट्री में ब्रेक देने के बहाने महिलाओं और युवाओं को अश्लील वीडियो और पोर्नोग्राफी में धकेलने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनमें 2 पुरुष अभिनेता, 1 लाइटमैन के तौर पर काम करने वाला शख्स और 2 महिलाएं भी शामिल हैं। जो वीडियोग्राफर, फोटोग्राफर और ग्राफिक डिजाइनर के रूप में काम करती हैं।

'शादी की तैयारी की बजाय बेटी को सक्षम बनाएं'

वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ फेम एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने 2 अक्टूबर को पति नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) से अलग होने की बात सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अब एक्ट्रेस परिवार वालों नसीहत देते हुए नजर आईं, जिसमें उन्होंने माता-पिता से गुजारिश की कि बेटी की शादी पर पैसा खर्च करने की बजाय आपको उसकी शिक्षा पर खर्च करना चाहिए और उसे आत्मनिर्भर बनाना चाहिए।

दरअसल, बेटियों से जुड़ी पोस्ट सामंथा ने नहीं उनसे पहले इंडियन हॉकी टीम की कैप्टन रानी रामपाल ने शेयर की थी, जिसे एक्ट्रेस ने बाद में इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। उन्हें ये प्रेरित करने वाली पोस्ट काफी पसंद आई थी, जिसके बाद उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर साझा की थी। उस पोस्ट में लिखा, ‘अपनी बेटियों को सक्षम बनाओ, इससे आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है कि आपकी बेटी से शादी कौन करेगा। उसकी शादी के लिए पैसे बचाने के बजाय उसकी शिक्षा पर पैसे खर्च करें। उसे शादी के लिए तैयार करने के बजाय उसे आत्मनिर्भर बनाएं। खुद को प्यार करना सिखाएं। इससे वो उसे पंच मार देगी जब उसे जरूरत होगी।’ एक्ट्रेस की प्रेरित करने वाली ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई है। इसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। खूब लाइक कर रहे हैं। सामंथा की ये पोस्ट बेटियों के पैरेंट्स को प्रोत्साहित करने के लिए है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर