राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी केस में आने के बाद शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने सुपर डांसर चैप्टर 4 शो से ब्रेक ले लिया था। ऐसे में अब ताजा खबर आ रही है कि शिल्पा शेट्टी एक बार फिर वापस काम पर लौट आई है। शिल्पा ने सुपर डांसर की शूटिंग शुरू कर दी है। शिल्पा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जाने-माने बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस शूट के लिए जाती हुई दिखाई दे रही हैं।














