न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राज कुंद्रा Pornography Case: 20 से 25 साल की स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस को बनाते थे अपना शिकार, किराए का बंगला लेकर करते थे शूटिंग

जांच में सामने आया है कि राज कुंद्रा 20 साल की स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस को टारगेट कर, उन्हें कॉन्ट्रैक्ट में फंसा फिल्मों के काम के लिए मजबूर करते थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Jul 2021 2:24:31

राज कुंद्रा Pornography Case: 20 से 25 साल की स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस को बनाते थे अपना शिकार, किराए का बंगला लेकर करते थे शूटिंग

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra Arrest) को अश्लील वीडियो बनाने और उसे अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। कुंद्रा के खिलाफ 4 फरवरी 2021 को ही केस दर्ज कर लिया गया था। हालांकि, एक बयान के अलावा पुलिस के पास कुंद्रा के खिलाफ कुछ भी नहीं था, इसलिए उन्हें तब पकड़ा नहीं गया। कुंद्रा को गिरफ्तार करने से पहले क्राइम ब्रांच की टीम ने 5 महीने तक कड़ी पड़ताल की है। क्राइम ब्रांच की टीम अश्लील फिल्में बनाने वाले गिरोह का सुराग तलाश रही थी, इसी दौरान राज कुंद्रा का नाम सामने आया था।

जांच में सामने आया है कि राज कुंद्रा 20 साल की स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस को टारगेट कर, उन्हें कॉन्ट्रैक्ट में फंसा फिल्मों के काम के लिए मजबूर करते थे।

मड गांव में एक बंगले में मारा था छापा

तीन दिन पहले मलाड पश्चिम के मड गांव में एक किराए के बंगले में छापा मारा गया और वहां से पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया। कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप के जरिए प्रसारित और शेयर करने का आरोप था।

पुलिस को 5 महीने की जांच के दौरान यह पता चला कि अश्लील फिल्मों के रैकेट का मास्टरमाइंड राज कुंद्रा ही है। कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि यह फिल्म निर्माण के लिए बने एक प्रोडक्शन हाउस की आड़ में एक बड़ा पोर्न फिल्म रैकेट चलाता था। इनकी फिल्मों में काम करने वाली ज्यादातर लड़कियां और लड़के 20 से 25 साल की स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस और एक्टर होते थे। शूटिंग से पहले एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवा लिया जाता था, इसमें अपनी मर्जी से फिल्म छोड़ने पर केस करने का क्लॉज था। पुलिस के मुताबिक, एक कलाकार को एक दिन का ये 30 से 50 हजार रुपए देते थे।

20,000 रुपए पर किराए में लिया था बंगला

जांच में सामने आया है कि मड के जिस बंगले पर मुंबई पुलिस ने छापा मारा था, उसे राज कुंद्रा की टीम ने 20,000 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से किराए पर लिया था। मालिक ने पुलिस को बताया है कि उनसे भोजपुरी और मराठी फिल्मों की शूटिंग करने के नाम पर बंगला किराए पर लिया गया था। शूटिंग के दौरान बंगले का मालिक और अन्य कर्मचारियों को दूर रहने के लिए कहा जाता था। शूटिंग शुरू होने से पहले बंगले को चारों तरफ से नीले रंग के परदे से कवर कर लिया जाता था। बंगले के भीतर सेट बना हुआ था।

ऑडिशन के दौरान कपड़े उतारने को कहा जाता था, बोल्ड सीन के बनाया जाता था दबाव

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस को दिए बयान में एक स्ट्रगलिंग मॉडल ने बताया कि फिल्मों में शामिल ज्यादातर लड़कियां मुंबई से बाहर की रहने वाली होती थीं। सिलेक्शन से पहले सभी का प्रोफाइल शूट किया जाता था और कई बार उन्हें कैमरे के सामने कपड़े उतारने के लिए कहा जाता था। इस प्रोफाइल को एक सिलेक्शन टीम को भेजा जाता था। चुने जाने के बाद एक्ट्रेस को अलग-अलग जगहों पर शूट के लिए बुलाया जाता था। हालांकि, सेट पर ज्यादातर महिला कैमरामैन और महिला प्रोड्यूसर ही रहती थीं। शुरू में कुछ दिनों तक नॉर्मल शूट किया जाता था और फिर बोल्ड सीन के लिए दबाव बनाया जाता था।

कॉन्ट्रैक्ट की धमकी लड़कियों को किया जाता था ब्लैकमेल

बोल्ड सीन के लिए मना करने पर कॉन्ट्रैक्ट की धमकी देते हुए जेल भेजने की बात कही जाती थी। कॉन्ट्रैक्ट में शूट बीच में छोड़ने पर शूटिंग का पूरा नुकसान भरने का क्लॉज था। एक मॉडल ने पुलिस को बताया कि उनके क्लॉज में शूटिंग के दौरान नियम नहीं मानने पर 10 लाख रुपए देने का प्रावधान रखा गया था।

एक मॉडल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शूटिंग का विरोध करने पर पहले उन्हें डराया गया और फिर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर जबरदस्ती फिल्म को शूट किया गया। मॉडल को भी एक महीने बाद पता चला कि उनकी अश्लील फिल्म बनाई गई है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका अश्लील वीडियो 'हिट एंड हॉट' नाम के ऐप पर अपलोड था। इसमें 200 रुपए का सब्सक्रिप्शन लेने के बाद वीडियो देखने को मिलता था। एक्ट्रेस ने इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज करवाई और मामले में जांच शुरू हुई। अपनी कंप्लेंट में एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनके कई वीडियो टेलीग्राम पर भी सर्कुलेट किए गए हैं। इन सब चीजों से परेशान होकर एक्ट्रेस ने मुंबई छोड़ दिया है।

इन एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

मुंबई के मालवाणी थाने में कुंद्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 293, 420, 34 और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की 67 और 67A और Indecent Representation of Women (Prohibition) Act के तहत धारा 2जी, 3,4, 6 और 7 के तहत केस दर्ज हुआ है। उन पर अश्लील फिल्में बनाने और एप के जरिये उन फिल्मों को पब्लिश करने का आरोप लगा है

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर