न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार, पोर्न फिल्में बनाने का आरोप; वी ट्रांसफर के जरिए विदेश भेजते थे पोर्न फिल्में

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को पोर्न फिल्में (Pron Films) बनाने और एप पर अपलोड करने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Jul 2021 10:14:46

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार, पोर्न फिल्में बनाने का आरोप; वी ट्रांसफर के जरिए विदेश भेजते थे पोर्न फिल्में

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को पोर्न फिल्में (Porn Films) बनाने और एप पर अपलोड करने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले का कहना है कि कुंद्रा इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता हैं और हमारे पास उनके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, राज कुंद्रा ने पोर्न इंडस्ट्री में 8-10 करोड़ रुपये का निवेश किया था। क्राइम ब्रांच ने सोमवार को पहले राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए बुलाया था और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। क्राइम ब्रांच का कहना है कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में अब कुंद्रा समेत 11 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

आपको बता दें, अश्लील फिल्म की शूटिंग के मामले में क्राइम ब्रांच ने इसी साल फरवरी में केस दर्ज किया था और मामले की छानबीन कर रही थी। JL Stream नामक ऐप के मालिक राज कुंद्रा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम राजस्थान रॉयल्स के भी सह-मालिक हैं।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं

राज कुंद्रा ने पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में 8 से 10 करोड़ रुपए का निवेश किया था। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने वहीं केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए गए थे और वी ट्रांसफर (ये एक फाइल ट्रांसफर सर्विस है) के जरिए उन्हें केनरिन को भेजा गया। ये कंपनी राज कुंद्रा ने ही बनाई और विदेश में रजिस्ट्रेशन करवाया ताकि भारत के साइबर लॉ से बच सकें।

होटल्स और घरों को किराये पर लेकर इनमें पोर्न फिल्में शूट की जाती थीं। मॉडल्स को काम देने के बहाने इन अश्लील फिल्मों में काम कराया जाता था। इसके बाद लोगों से फिल्म दिखाने के लिए पैसे लिए जाते थे। जांच में ये भी सामने आया है कि लड़कियों को बड़ी फिल्मों में काम दिलाने के बहाने उनसे जबरन अश्लील फिल्मों में काम करवाया जाता था।

पुलिस का कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ न सिर्फ आरोपियों के बयान हैं, बल्कि टेक्नीकल सबूत भी हैं। मुंबई पुलिस ने फरवरी में ऐक्ट्रेस गहना वशिष्ठ सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में तीन और लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद मामले में दो FIR दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर ऐक्टर्स को अश्लील फिल्म के लिए न्यूड सीन सूट करने के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने ये कार्रवाई की थी।

आपको बता दें पोर्नोग्राफी मामलों में अक्सर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज किया जाता है। इस केस में अगर कोई दोषी साबित होता है तो उसे कई साल जेल में भी बिताने पड़ते हैं।

Shilpa Shetty,raj kundra,shilpa shetty husband,pornography case,porm films making,raj kundra arrest

पहले भी कई बार रहे है विवादों में

राज कुंद्रा को आज ही क्राइम ब्रांच की तरफ से तलब किया गया था। कुंद्रा इससे पहले भी कई बार विवादों में घिर चुके हैं। इससे पहले मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने उन पर और उनके सहयोगी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज की थी। पूनम ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा की कंपनी ने उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया है। हालांकि राज कुंद्रा ने इस मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि जिस कंपनी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है, वह उन्होंने छोड़ दी है।

लंदन में बस कंडक्टर थे राज के पिता

राज का जन्म लंदन में हुआ था। उनके पिता बाल कृष्ण कुंद्रा पंजाब के लुधियाना से थे और लंदन में बस गए थे। वहां वे बस कंडक्टर बन गए। राज की मां उषा रानी कुंद्रा शॉप असिस्टेंट का काम करती थीं। राज की दो शादियां हुई थीं। उनकी पहली शादी कविता कुंद्रा से हुई। कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद राज ने 22 नवंबर 2009 को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से शादी की। उनके दो बच्चे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर