न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Raj Kundra Arrest: विवादों से भरी रही है राज कुंद्रा की जिंदगी, फ्रॉड से है चोली-दामन का रिश्ता

कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का आरोप है। खबर हिया कि आज मंगलवार को राज कुंद्रा की कोर्ट में पेशी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Jul 2021 11:34:45

Raj Kundra Arrest: विवादों से भरी रही है राज कुंद्रा की जिंदगी, फ्रॉड से है चोली-दामन का रिश्ता

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को सोमवार यानी 19 जुलाई को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का आरोप है। खबर हिया कि आज मंगलवार को राज कुंद्रा की कोर्ट में पेशी है। इससे पहले कुंद्रा को सुबह 4:15 बजे जेजे अस्पताल से मुंबई कमिश्नर पुलिस के ऑफिस लाया गया था। उन्हें सुबह 4:00 बजे क्राइम ब्रांच दफ्तर से मुंबई के जेजे अस्पताल मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया था। मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले का कहना है कि राज कुंद्रा इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता हैं और हमारे पास उनके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं और उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। Pornography Case में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बता दें कि फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

raj kundra arrest,raj kundra,Shilpa Shetty,entertainment,shilpa shetty age,shilpa shetty height,shilpa shetty daughter,shilpa shetty kundra,raj kundra net worth,raj kundra first wife,raj kundra ex wife,raj kundra bitcoin,raj kundra ipl fixing,raj kundra poonam pandey,shilpa shetty husband raj kundra

राज कुंद्रा का जन्म 9 सितंबर 1975 को लंदन में हुआ था। राज मूल रूप से तो भारतीय हैं लेकिन उन्हें ब्रिटेन की नागरिकता प्राप्त है। राज एक जाने- माने बिजनेसमैन हैं। उनके पिता बाल कृष्ण कुंद्रा पंजाब के लुधियाना से थे और लंदन में बस गए थे। वहां वे बस कंडक्टर बन गए। राज की मां उषा रानी कुंद्रा शॉप असिस्टेंट का काम करती थीं। राज कुंद्रा ने 18 साल की उम्र में स्कूल छोड़ दिया था। इसके बाद वे कारोबार की दुनिया में उतर गए।

यूं तो राज शिल्पा से शादी से पहले इतने चर्चित नहीं थे, लेकिन फिर भी उनके विवाद कहीं से भी कम नहीं रहे हैं। फिर चाहे राज का होम शॉपिंग चैनल विवाद हो या फी उनकी रंगीन लाइफ स्टाइल या शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के धोखाधड़ी के मामले जिसमें 24 लाख के फ्रॉड के कारण FIR दर्ज की गई थी। सभी मामले राज से जुड़े हुए थे। वह अक्सर किसी न किसी तरह से विवादों में रहते हैं।

raj kundra arrest,raj kundra,Shilpa Shetty,entertainment,shilpa shetty age,shilpa shetty height,shilpa shetty daughter,shilpa shetty kundra,raj kundra net worth,raj kundra first wife,raj kundra ex wife,raj kundra bitcoin,raj kundra ipl fixing,raj kundra poonam pandey,shilpa shetty husband raj kundra

तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया

इससे पहले मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज की थी। पूनम ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा की कंपनी ने उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया है।

पूनम ने बताया कि उन्होंने राज और सौरभ की कंपनी आर्म्सप्राइम मीडिया के साथ एक सौदा किया था। यह कॉन्ट्रैक्ट बहुत ही कम समय के लिए था। राज की कंपनी पूनम के एप्लीकेशन का काम देखती थी। जब पूनम को इस कॉन्ट्रैक्ट में कुछ धोखाधड़ी का अंदेशा हुआ तो उन्होंने राज के साथ वह सौदा तोड़ दिया।

पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने उन पर और उनके सहयोगी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज की थी। पूनम ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा की कंपनी ने उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया है। हालांकि राज कुंद्रा ने इस मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि जिस कंपनी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है, वह उन्होंने छोड़ दी है।

raj kundra arrest,raj kundra,Shilpa Shetty,entertainment,shilpa shetty age,shilpa shetty height,shilpa shetty daughter,shilpa shetty kundra,raj kundra net worth,raj kundra first wife,raj kundra ex wife,raj kundra bitcoin,raj kundra ipl fixing,raj kundra poonam pandey,shilpa shetty husband raj kundra

आईपीएल में मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी का लगा आरोप

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा राजस्थान रॉयल्स टीम के सह-मालिक थे। बिजनेसमैन राज कुंद्रा आईपीएल में मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी को लेकर लंबे समय तक शक के घेरे में रहे। लोढ़ा समिति ने उन्हें भी सट्टेबाजी का दोषी पाया गया था और उन्हें भी कभी क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा नहीं लेने का आदेश सुनाया गया था। राजस्थान रॉयल्स को भी 2 साल का बैन झेलना पड़ा था।

raj kundra arrest,raj kundra,Shilpa Shetty,entertainment,shilpa shetty age,shilpa shetty height,shilpa shetty daughter,shilpa shetty kundra,raj kundra net worth,raj kundra first wife,raj kundra ex wife,raj kundra bitcoin,raj kundra ipl fixing,raj kundra poonam pandey,shilpa shetty husband raj kundra

बिटक्वाइन से जुड़ा नाम

राज कुंद्रा का नाम बिटक्वाइन से जुड़ा हुआ है। पुणे पुलिस की क्राइम सेल और ईडी की जांच में खबर सामने आई थी कि राज कुंद्रा समेत बॉलीवुड के कई अन्य सितारे इस तरह की स्कीम को प्रमोट कर रहे थे। अमित भारद्वाज ने gatbitcoin.com की वेबसाइट बनाकर कई लोगों को करोड़ों रुपये का चूना गया लगाया था। इस घोटाले की रकम 2000 करोड़ रुपए तक आंकी गई थी।

raj kundra arrest,raj kundra,Shilpa Shetty,entertainment,shilpa shetty age,shilpa shetty height,shilpa shetty daughter,shilpa shetty kundra,raj kundra net worth,raj kundra first wife,raj kundra ex wife,raj kundra bitcoin,raj kundra ipl fixing,raj kundra poonam pandey,shilpa shetty husband raj kundra

24 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला

साल 2017 में महाराष्ट्र पुलिस ने एक कपड़ा कंपनी से कथित तौर पर 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में बॉलीवुड शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस अधिकारी ने बताया था कि भिवंडी में एक कपड़ा कंपनी के मालिक की इस शिकायत पर मामला दर्ज किया गया कि दंपति ने उसकी तरफ से धन हासिल किया लेकिन यह पैसा संबंधित कंपनी को नहीं दिया। अधिकारी ने कहा कि बिग डील्स नाम की कंपनी में शिल्पा और कुंद्रा निदेशक हैं। कंपनी ने टीवी विज्ञापनों के जरिए मलोटिया टेक्सटाइल्स की तरफ से चादरों की बिक्री के लिए ग्राहकों से धन एकत्र किया लेकिन यह धन मलोटिया टेक्सटाइल्स को नहीं दिया ।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित

'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम

यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'

भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?

अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल

आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'

तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट

'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम

भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर