न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, Shilpa-Raj के रिश्तों पर भी उठाए सवाल

शर्लिन ने राज पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि राज कुंद्रा मेरे घर पर आया था और मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा, जबकि वो इसके लिए मना करती रहीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Jul 2021 1:50:39

शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, Shilpa-Raj के रिश्तों पर भी उठाए सवाल

अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में बॉलीवुड एक्टर्स शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। राज 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं और निचली अदालत ने 28 जुलाई को जमानत देने से इंकार कर दिया है। राज कुंद्रा की गिरफ़्तारी के बाद से रोजाना इस केस में नए-नए खुलासे हो रहे है। कई एक्ट्रेस ने राज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस लिस्ट में शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) का नाम भी शामिल है। शर्लिन ने राज पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि राज कुंद्रा मेरे घर पर आया था और मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा, जबकि वो इसके लिए मना करती रहीं।

दरअसल, राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में बयान दर्ज कराने के लिए शर्लिन चोपड़ा बुधवार को मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुईं। शर्लिन ने अपने बयान में राज कुंद्रा के साथ बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट, शर्लिन चोपड़ा ऐप और शिल्पा के साथ उनके रिश्ते के बारे में भी बताया। गौरतलब है कि शर्लिन ने अप्रैल 2021 में राज के खिलाफ FIR भी की थी।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के रिश्ते पर कही ये बात

शर्लिन ने बताया कि राज कुंद्रा 27 मार्च 2019 को बिजनेस मीटिंग के बाद एक मैसेज को लेकर हुई तीखी बहस को लेकर बिना बताए उनके घर आए थे। शर्लिन ने बताया कि राज उनको किस करने की कोशिश कर रहे थे उन्होंने इसका विरोध किया क्योंकि वह किसी शादीशुदा पुरुष के साथ रिश्ता नहीं रखना चाहती थीं और न ही बिजनेस को निजी जिंदगी के साथ मिलाना चाहती हैं। जिस पर राज ने उन्हें बताया था कि उसकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ उसका रिश्ता काफी जटिल है और वह घर पर ज्यादातर समय तनाव में रहता है।

शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर धारा 384, 415, 420, 504 and 506, 354 (a) (b) (d) 509 के तहत यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इसमें महिला अधिनियम 1986 के अभद्र प्रतिनिधित्व की धारा 3 और 4 भी शामिल है।

शर्लिन को गिरफ्तारी का डर था, मिली अग्रिम जमानत

शर्लिन को पहले ही मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने 2020 में आर्म्सप्राइम के खिलाफ दर्ज FIR में आरोपी के रूप में पेश किया था। क्राइम ब्रांच ने उन्हें 26 जुलाई, 2021 को पोर्न फिल्म रैकेट मामले में एक बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था, जिसके बाद उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया। अपनी याचिका में कहा कि उन्हें राज कुंद्रा की तरह गिरफ्तारी का डर है। अदालत ने 28 जुलाई को गिरफ्तारी के खिलाफ शर्लिन को अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर