सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) का 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सिद्धार्थ के निधन से फैन्स के साथ-साथ उनके घरवाले भी सदमे में हैं। खासकर सिद्धार्थ के निधन से शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) पर बुरा असर पड़ा है। वे इस बात को मान ही नहीं पा रही हैं कि सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं है। सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज के बहुत अच्छे दोस्त थे और दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बनती थी।
सिद्धार्थ और शहनाज, जो कि अपने चाहने वालों के बीच ‘सिडनाज' से फेमस हैं, दोनों की पहली मुलाकात बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में हुई थी। इस शो पर दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। बिग बॉस में शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला के लिए एक गाना भी गाया था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यही लग रहा है जैसे शहनाज सिद्धार्थ को अपनी फीलिंग्स बता रही हैं। वीडियो में सना को ‘बोल दो ना जरा' गाना बड़े ही खूबसूरती के साथ गाते हुए देखा जा सकता है।
सिद्धार्थ और शहनाज के फैन पेज से इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो में जब शहनाज गाना गा रही होती हैं। सिद्धार्थ और शहनाज का वीडियो देखने के बॉस फैन्स भावुक हो गए है।














