एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) पर पोर्न फिल्में बनाने और उसे मोबाइल ऐप पर स्ट्रीम करने का आरोप है। इस आरोप में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इस समय राज पुलिस कस्टडी में है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मौजूदा समय शिल्पा शेट्टी के लिए बेहद मुश्किल भरा है। ऐसे में एक्ट्रेस की बहन शमिता शेट्टी सपोर्ट में उतरी हैं। शमिता ने अपनी बहन की फिल्म हंगामा-2 को प्रमोट करते हुए लोगों से इस फिल्म को देखने के लिए अपील कर रही हैं।














