बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। रिलीज के पहले दिन 'पठान' (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक यशराज बैनर तले बनी स्पाई थ्रिलर 'पठान' ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ का बिजनेस कर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर डाली है। फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धांसू कमाई की हो लेकिन पठान को लेकर एक शॉकिंग बात भी जान लीजिए। इसे IMDb पर 10 में से 7.1 रेटिंग दी गई है। 30,832 यूजर्स ने पठान को ये रेटिंग दी है। 48.1% यूजर्स ने ही पठान को 10 रेटिंग दी है। बाकी 7% लोगों ने 9 रेटिंग, 8.1 % लोगों ने इसे 8 रेटिंग दी है। 29.2% यूजर्स ने पठान को 1 रेटिंग दी है। IMDb की ये रेटिंग किंग खान फैंस को हजम नहीं हो रही।














