शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की लाडली बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) ने अभी तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी फैन फॉलोइंग से बड़ी से बड़ी एक्टर को टक्कर देती है। वह जब भी कोई पोस्ट करती हैं, चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करी है। इन तस्वीरों में सुहाना डीप नेक ड्रेस में नजर आ रही है। इस फोटो में सुहाना के मेकअप से लेकर उनके लुक तक हर चीज की तारीफ की जा रही है। फोटो में सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है उनके पैंडेंट की। दरअसल, सुहाना ने गले में 'ॐ' का पैंडेंट पहन रखा है। जिसने सभी का ध्यान अपनी और खेंचा है। सुहाना के फैन को उनकी ये तस्वीर इतनी पसंद आ रही है कि यूजर्स ने कमेंट्स से उनका कमेंट सेक्शन भर डाला है। फोटो को शेयर किए 1 दिन भी नहीं हुआ है और इसे अभी तक 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।














