सपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का परिवार ड्रग्स केस में आर्यन खान (Aryan Khan arrest) की गिरफ्तारी के बाद से परेशान था। लेकिन अब जब आर्यन खान को बेल मिल चुकी है परिवार ने राहत की सांस ली है। सुहाना खान (Suhana Khan) अपने भाई की रिहाई के बाद से काफी रिलैक्स है। हाल ही में सुहाना खान ने न्यूयॉर्क शहर में अपने दोस्तों के साथ चिल डे आउट किया। उनकी दोस्त प्रियंका केडिया ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहीं हैं।
वायरल हो रही एक तस्वीर में सुहाना सफेद स्वेटर पहने अपनी दोस्त प्रियंका केडिया को गर्मजोशी से गले लगाती हुई नजर आ रही हैं। एक अन्य में, शाह रुख खान की ये लाडली बेटी अपने ब्लैक टॉप, जैकेट और ट्रैक पैंट में हमेशा की तरह सुंदर लग रही थी। इस दौरान वो पार्क में वॉक कर रहीं थीं।
बता दें कि 3 अक्टूबर को ड्रग्स केस में आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था। आर्यन की बेल अपील 2 बार निचली आदालत से खारिज हो चुकी थी। इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगातार सुनवाई के बाद आर्यन को कुछ शर्तों पर बेल मिल गई थी। बेल मिलने के बाद भी उन्हें हर शुक्रवार को एनसीबी ऑफिस में हाजरी लगानी होगी साथ ही उनका पासपोर्ट भी जमा कराना पड़ा है।














