बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) फिल्म इंडस्ट्री की चहेती अभिनेत्रियों में से एक हैं। सारा अली खान ने 12 अगस्त को अपना 26वां जन्मदिन मनाया। पूरी फिल्म इंडस्ट्री सारा अली खान को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाइयां दे रही है। इस बीच मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने पटौदी खानदान की इस बेटी को बेहद अनोखे अंदाज में इंस्टाग्राम पर बर्थडे विश किया है।
बॉलीवुड डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंंस्टाग्राम एकाउंट से एक्ट्रेस सारा अली खान के कुछ बेहद लाजवाब फोटोज़ और वीडियोज़ पोस्ट किए हैं। इन सभी तस्वीरों में सारा ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए गए कपड़ें कैरी किये हुए हैं। मनीष मल्होत्रा ने सारा अली खान का ब्राइडल फोटो शूट पोस्ट किया है जिसके ड्रेसेस खुद मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में मनीष मल्होत्रा ने लिखा, ' गॉर्जियस म्यूज़ सारा अली खान को मेरी तरफ से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। हमेशा ऐसे भी Fabulous girl बने रहना जैसी तुम हो। ढेर सारा प्यार'।














