न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण के बीच शुरू हुई कोल्ड वॉर, इस वजह से हुआ मनमुटाव

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Mar 2021 1:06:28

संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण के बीच शुरू हुई कोल्ड वॉर, इस वजह से  हुआ मनमुटाव

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गई है। दरअसल, एक वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार, हाल ही में संजय लीला भंसाली ने दीपिका पादुकोण को आलिया भट्ट अभिनीत 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में एक डांस नंबर ऑफर किया था, जिसे दीपिका ने ठुकरा दिया है। इसके बाद भंसाली ने दीपिका को उनकी आगामी वेब सीरिज 'हीरा मंडी' में भी डांस नंबर ऑफर किया था और एक्ट्रेस ने उसे भी ठुकरा दिया है। एक के बाद एक दो प्रोजेक्ट के लिए इस ​तरह दीपिका पादुकोण का मना करना भंसाली को अखर रहा है। वे इस बात से नाराज हैं कि दीपिका के साथ उनकी बांडिंग अच्छी होने के बावजूद उन्होंने काम करने से इंकार कर दिया। वे उनसे इस बात की उम्मीद नहीं कर रहे थे। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों के बीच तब से बातचीत नहीं हुई है। वहीं एक्ट्रेस की तरफ से अभी ऐसी कोई बात सुनने में नहीं आई है।

वैसे सूत्रों का कहना है कि वैसे दोनों के बीच हुई यह अनकही गलतफहमी को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है और उम्मीद करते हैं कि जल्द ही दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो जाएगा। दीपिका भंसाली की फिल्म 'बैजु बावरा' करेंगे। भंसाली जरूर दीपिका के साथ बातचीत करेंगे, क्योंकि भंसाली दीपिका के बहुत करीब हैं। फिलहाल भंसाली अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में बिजी हैं।

बता दें कि वैसे संजय लीला भंसाली अपनी एक और महत्वाकांक्षी फिल्म 'बैजु बावरा' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण के साथ बनाने वाले थे, लेकिन अब लगता है कि ये भी होल्ड पर जाने वाली हैं। आलिया भट्ट फिल्मकार संजय लीला भंसाली की अगली बायोपिक में गंगूबाई काठियावाड़ी की भूमिका में नज़र आने वाली हैं। मुंबई के बेहद चर्चित रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा के कोठों की गलियों में गंगूबाई का नाम आज भी याद किया जाता है और कोठा चलाने वाली इसी 'मैडम' के जीवन पर आधारित फिल्म है।

आपको बता दे, ‘राम लीला’, ‘बाजीराव-मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी सुप​रहिट फिल्मों में संजय लील भंसाली और दीपिका पादुकोण साथ काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका