बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की पत्नी और एक्ट्रेस मान्यता दत्त भले ही अब एक्टिंग से खुद को दूर कर चुकी हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वह अक्सर ही अपनी ग्लैमरस और सीजलिंग तस्वीरें फैंस के बीच शेयर कर उन्हें सरप्राइज देती हैं। इसी बीच मान्यता की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। इस तस्वीर में उनका ग्लैमरस अंदाज देख फैंस दीवाने हो रहे हैं।
मान्यता दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक बेहद ही खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने ग्लैरस लुक से फैंस को दीवाना बना रही हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि मान्यता ने ब्लैक कलर का जालीदार यानी नेटेड आउटफिट पहना हुआ है। इस ड्रेस के साथ ही मान्यता ने एक गोल्डन कलर की रिस्टवॉच पहनी है। वहीं उन्होंने अपने बालों का बन बना रखा है जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। फैन्स मान्यता दत्त इस तस्वीर को देख भरपूर प्यार लूटा रहे है। कुछ ही घंटों पहले शेयर की गई इस तस्वीर पर अब तक 40 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है।














