सलमान खान (Salman Khan) के फैंस के लिए बड़ी खबर है। खबर है कि फिल्म ‘राधे’ (Radhe) इस साल भी रिलीज नहीं होगी। इसके पीछे वजह है लॉकडाउन। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि अगर लॉकडाउन के कारण इस ईद पर फिल्म रिलीज नहीं हुई तो इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, अभी न तो फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन किया गया है और न ही यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। यह फिल्म थिएटर में ही रिलीज होगी। इसका खुलासा खुद सलमान खान ने एक इवेंट के दौरान किया। पर सलमान ने यह संकेत दिए कि अगर लॉकडाउन जारी रहा तो फिल्म की रिलीज डेट को अगले साल तक खिंचा जा सकता है।














