न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मैंने प्यार किया’ हिट होने के बावजूद बेरोजगार हो गए थे सलमान खान, बोले - सारा क्रेडिट लेकर भाग गई थी भाग्यश्री

फिल्म 'मैंने प्यार किया' वर्ष 1989 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड म्यूजिकल रोमांस ड्रामा है, जिसका निर्देशन सूरज आर बडजात्या ने किया है। सूरज के निर्देशन में बनी उनकी पहली फिल्म थी। फिल्म में अमीर लड़का और गरीब लड़की की प्रेम को दिखा गया था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Oct 2021 11:21:51

‘मैंने प्यार किया’ हिट होने के बावजूद बेरोजगार हो गए थे सलमान खान, बोले - सारा क्रेडिट लेकर भाग गई थी भाग्यश्री

फिल्म 'मैंने प्यार किया' वर्ष 1989 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड म्यूजिकल रोमांस ड्रामा है, जिसका निर्देशन सूरज आर बडजात्या ने किया है। सूरज के निर्देशन में बनी उनकी पहली फिल्म थी। फिल्म में अमीर लड़का और गरीब लड़की की प्रेम को दिखा गया था। जिसमें प्रेम (सलमान खान) और सुमन (भाग्यश्री) प्यार में पड़ जाते हैं। हालांकि परिवार इनके प्यार के खिलाफ था। सलमान खान, भाग्यश्री के अलावा एक्टर आलोक नाथ, राजीव वर्मा ,रीमा लागू, आदि मुख्य भूमिका में नजर आये। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों ने समान रूप से पसंद दिया और यह उस दशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। हालाकि, 'मैंने प्यार किया' रिलीज होने के बाद सलमान को फिल्मों की कमी का सामना करना पड़ा। वह एक्ट्रेस भाग्यश्री की वजह से बेरोजगारी का सामना करना पड़ा था। हालांकि उनके कुछ दिनों बाद वह अपने पिता सलीम खान के पहल से वह इस मुसीबत से उबर पाए थे। ये बातें सलमान खान ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया। हालांकि ये इंटरव्यू उनका एक थ्रोबैक है।

सलमान खाने ने अपने बेरोजगार होने की बातें न्यूज शो 'आप की अदालत' में खुलासा करते हुए कहा था कि उनकी को-स्टार भाग्यश्री ने शादी कर ली, फिल्में छोड़ दीं और फिल्म का सारा श्रेय लेकर चले गईं।

सलमान ने कहा था- 'मैंने प्यार किया' रिलीज होने के बाद चार या पांच महीने तक मुझे कोई काम नहीं मिला। मैंने सोचा। मुझे कोई काम भी नहीं मिलेगा क्योंकि भाग्यश्री ने फैसला किया कि वह शादी कर लेंगी और फिल्में छोड़ देंगी। और उन्होंने जाके शादी कर ली और पूरा क्रेडिट, जो क्रेडिट होता है फिल्म का, वो लेके भाग गईं। इंडस्ट्री के सभी लोगों ने सोचा कि यह काम करने का मुख्य कारण है और मैं बस वहीं था।

पिता सलीम खान ने जीपी सिप्पी संग किया था पहल

सलमान खान ने आगे ये भी कहा था कि काम नहीं मिलने के बाद उनके पिता सलीम खान ने हस्तक्षेप किया और डायरेक्टर जीपी सिप्पी से यह घोषणा करने को कहा कि उन्होंने सलमान को एक प्रोजेक्ट के लिए साइन किया है। जब एक बिजनेस मैगजीन में यह घोषणा की गई, तो डायरेक्टर और प्रोड्यूसर फिल्मों का ऑफर लेकर सलमान के पास पहुंचे, उनमें से एक रमेश तौरानी थे। सलमान ने यह भी कहा कि फिल्म मैंने प्यार किया के लिए उन्हें 31,000 रुपये फीस मिली थी, जिसे बाद में उनकी मेहनत को देखते हुए बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया गया था।

Salman Khan,maine pyar kiya,bhagyashree,bollywood news,salman khan news,entertainment

सलमान खान नही पीयूष मिश्रा थे पहली पसंद

आपको बता दे, ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद सलमान खान नहीं थे। सलमान से पहले यह फिल्म पीयूष मिश्रा को ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया था। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएट एक्टर, म्यूजिक डायरेक्टर, स्क्रिप्ट राइटर, लिरिस्ट, सिंगर पीयूष ने एक बार खुद बताया था कि मुझे नहीं पता कि मैंने ये फिल्म क्यों नहीं साइन की। एक्ट्रेस भाग्यश्री का सेलेक्शन हो गया था, सिर्फ लीड एक्टर फाइनल करना था। बड़जात्या मुझे ‘मैंने प्यार किया’ से लॉन्च करना चाहते थे। मैं उन दिनों हैंडसम दिखता था। इस ऑफर को ठुकारने की वजह वास्तव में मुझे समझ नहीं आता है। कुछ लोगों ने कहा कि थियेटर मोह की वजह से ऐसा किया, लेकिन ये सच नहीं है’।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर