न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान ने जब बचाई थी दीया मिर्जा की मां की जान, एक्ट्रेस ने कहा था- 'उनके इस एहसान को मैं कभी नहीं भूलूंगी'

साल 2015 में बॉलीवुड के 'भाईजान' ने दीया और उनकी मां के लिए मसीहा बनकर सामने आए थे। सलमान ने दीया की मां की जान बचाई थी, जिसको जिक्र उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर किया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Apr 2021 12:48:56

सलमान खान ने जब बचाई थी दीया मिर्जा की मां की जान, एक्ट्रेस ने कहा था- 'उनके इस एहसान को मैं कभी नहीं भूलूंगी'

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस ने पिछले दिनों वैभव रेखी (Vaibhav Rekhi) के साथ शादी की और शादी के ठीक 1.5 महीने बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी। जिस तरह से एक्ट्रेस बेबी बंप के साथ दिखीं कयास है कि वह शादी के पहले ही प्रेग्नेंट थीं। इस खबर के बाद लोग उन्हें सोशल मीडिया पर खूब बधाईयां दे रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक पुराना किस्सा सुर्खियों में आ गया है। फिल्म इंडस्ट्री में दीया मिर्जा के यूं तो कई दोस्त हैं, लेकिन सलमान खान (Salman Khan) उनमें से सबसे खास हैं। साल 2015 में बॉलीवुड के 'भाईजान' ने दीया और उनकी मां के लिए मसीहा बनकर सामने आए थे। सलमान ने दीया की मां की जान बचाई थी, जिसको जिक्र उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर किया था।

हर किसी को पता है कि सलमान खान के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। एक्टर हमेशा से ही लोगों की मदद करते नजर आते हैं। एक वक्त पर सलमान ने दीया की मां की जान बचाई थी, जिसका जिक्र उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था। दरअसल, एक बार दीया की मां बेहोश हो गई थीं, ऐसे में अचानक मां की हालत देखकर दीया काफी घबरा गई थीं और उन्होंने उस पर वक्त सलमान खान को फोन किया था। जैसे ही दीया ने सलमान को फोन किया वह तुरंत एक्ट्रेस के घर पहुंचे और मां को अस्पताल ले गए थे। जहां डॉक्टर्स ने कहा था कि अगर दीया की मां को लाने में 15 मिनट तक की और देरी हो जाती तो उनकी जान बचाना मुश्किल हो जाता। 6 मई 2015 को दीया ने ट्वीट कर सलमान खान का अपने अंदाज में शुक्रिया कहा था। उन्होंने लिखा था- 'ये वह व्यक्ति हैं, जिन्होंने मेरी मां की जान बचाई। उनके इस एहसान को मैं कभी नहीं भूलूंगी'। #SalmanKhan

दीया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब मैं अपनी मां के कारण से परेशान थी तो उस वक्त सलमान खान ने मेरा पूरा साथ दिया। उन्होंने कहा कि सलमान का ये अहसान जीवन में कभी नहीं भूलूंगी। मैं उनका हरदम साथ दूंगी फिर चाहे मामला कोई भी हो। जब दीया ने ये बात कही थी उन दिनों सलमान खान काला हिरण शिकार मामले में सुर्खियों में थे।

दीया पहली एक्ट्रेस नहीं है जिनकी सलमान ने मदद की हो। इससे पहले सलमान कपिल शर्मा, सरोज खान, फराज खान, पूजा डडवाल के बाद अब राखी की मां के लिए आगे आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

Hormuz में जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान पर फिर बरसीं मिसाइलें; मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
Hormuz में जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान पर फिर बरसीं मिसाइलें; मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर