न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Salman Khan ने फिर की FWICE के 25 हजार सदस्यों की आर्थिक मदद, बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए 1500 रुपये

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) पिछले लॉकडाउन से जरूरतमंद लोगों की मदद करने में लगे हैं। इस बार उन्होंने 25 हजार सिने वर्कर्स के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Jun 2021 10:32:29

Salman Khan ने फिर की FWICE के 25 हजार सदस्यों की आर्थिक मदद, बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए 1500 रुपये

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) पिछले लॉकडाउन से जरूरतमंद लोगों की मदद करने में लगे हैं। इस बार उन्होंने 25 हजार सिने वर्कर्स के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए है। सलमान की तरफ से फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (FWICE) के जरुरतमंद सदस्यों को 1500 रुपये की आर्थिक मदद सीधे उनके खाते में उनकी कंपनी द्वारा पहुंचाई गई। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने वर्कर्स के प्रेजिडेंट बीएन तिवारी ने कहा, 'सलमान खान, बॉलीवुड के बड़े दिल वाले एक्टर हैं जो हमेशा मदद के लिए आगे रहते हैं जब भी उनकी जरूरत रहती है।'

उन्होंने बताया कि सलमान ने पहले लॉकडाउन में भी उनके मेंबर्स की मदद की थी और हम हमेशा उनके आभारी रहेंगे। तिवारी ने ये भी कहा कि वह भविष्य में भी वर्कर्स की मदद करने के लिए आगे रहेंगे। पिछले साल सलमान ने वर्कर्स के अकाउंट में 3000 रुपये ट्रांसफर किए थे।

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करे तो वह लास्ट फिल्म ‘राधे’ में नजर आए थे। इस फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे। फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। सलमान तो चाहते थे कि फिल्म थिएटर में रिलीज हो, लेकिन कोरोना के चलते फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया गया। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों द्वारा कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। सलमान खान की आने वाली फ़िल्में है द फाइनल ट्रुथ और टाइगर 3। टाइगर 3, सलमान की फिल्म एक था टाइगर की फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। इस फिल्म में सलमान और कैटरीना कैफ साथ में नजर आने वाले हैं। इनके अलावा फिल्म में इमरान हाशमी भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म के जरिए सलमान और इमरान पहली बार साथ नजर आने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका