न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फॉर्म हाउस की रेकी, गार्ड से दोस्ती, हर मूवमेंट पर रखी गई नजर, एक नहीं कई बार मिल चुकी हैं सलमान खान को जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी गैंगस्टर गोल्डी बराड की ओर से मिली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Mar 2023 11:05:53

फॉर्म हाउस की रेकी, गार्ड से दोस्ती, हर मूवमेंट पर रखी गई नजर, एक नहीं कई बार मिल चुकी हैं सलमान खान को जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी गैंगस्टर गोल्डी बराड की ओर से मिली है। दरअसल, 18 मार्च को सलमान के मैनेजर प्रशांत गुंजलकर को एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया, जिसमें सलमान खान से 'बात करने' की डिमांड की गई है। ये मेल रोहित गर्ग के नाम से मिला है। ई-मेल में लिखा था 'गोल्डी बराड़ को तेरे बॉस यानी सलमान खान से बात करनी है। इंटरव्यू देख लिया होगा उसने शायद, नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेना। मैटर क्लोज करना है तो बात करवा दो। फेस टू फेस करना हो तो वो भी बता दो। अभी टाइम रहते इन्फॉर्म कर दिया है अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा...'। इस धमकी भरे ई-मेल के बाद सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रातभर मुंबई पुलिस के जवान सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी के बाहर गश्त लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुलऑन एक्शन में है। वे गैलेक्सी के बाहर भीड़ भी इकट्ठा नहीं होने दे रही है। आपको बता दे वैसे ये पहली बार नही है जब सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली हो इससे पहले भी कई बार उन्हें ऐसी डेथ थ्रेट मिल चुकी हैं।

सलमान खान को इतनी बार मिली धमकियां

बीते दिनों ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से एक्टर को धमकी दी है। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में लॉरेंस ने 1998 के काले हिरण मामले में सलमान से माफी मांगने को कहा। लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि मेरे मन में सलमान के खिलाफ बचपन से ही गुस्सा है। उन्होंने हमारे समाज को काफी नीचा दिखाया। हमारे जीवों को लेकर काफी मान्यताएं हैं। सलमान को बहुत अहंकार है, हम उनका अहंकार तोड़ देंगे। उन्होंने हमारे समाज के लोगों को पैसे भी ऑफर किए थे। हम उनको दौलत या शोहरत के लिए नहीं मारेंगे बल्कि अपने मकसद के लिए मारेंगे।

- साल 2019 में भी हरियाणा के गैंगस्टर और बिश्नोई के खास संपत नेहरा ने मुंबई में सलमान खान के घर की रेकी की थी। हालांकि उस समय हथियारों की रेंज कम होने से बिश्नोई ने एक्टर पर हमला नहीं किया था। नेहरा की गिरफ्तारी के समय वह बड़े हथियारों के लिए हरियाणा आया था।

- साल 2020 में भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। लॉरेंस बिश्नोई के शार्प शूटर्स ने एक्टर के घर और फॉर्म हाउस की रेकी की थी। इस दौरान शार्प शूटर्स ने मुंबई में कमरा किराये पर लेकर सलमान के सुरक्षा गार्ड से दोस्ती भी कर ली थी। हालांकि बिश्नोई गैंग अपने नापाक मंसूबो में सफल नहीं हो पाया था और पुलिस ने शार्प शूटर राहुल सांगा को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने कबूला था कि लॉरेंस के कहने पर उनसे जनवरी 2020 में सलमान खान के घर की रेकी की थी।

- 5 जून 2022 को सलमान खान के पिता सलीम खान को मॉर्निंग वॉक करने के दौरान धमकी भरा लेटर मिला था जिसमे एक्टर का हाल सिद्धू मूसे वाला जैसा करने की बात लिखी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस धमकी के बाद सलमान खान को गन लाइसेंस दिया गया था और उनके घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी और एक्टर को वाई प्लस कैटेगिरी की सुरक्षा भी दी गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश