बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveen Tandon) भले ही 46 साल की हो गई हैं लेकिन अपनी स्टाइल और फैशन सेंस से वो बॉलीवुड की कई यंग एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती है। रवीना टंडन बड़े पर्दे से भले ही दूर हों लेकिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें और दिलकश अदाओं के जरिये अपने फैंस के वो हमेशा जुड़ी रहती है। हाल ही में रवीना टंडन ने मिरर सेल्फी लेते हुए अपने कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिन्होंने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।
रवीना टंडन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो मिरर सेल्फी लेते हुए देखी जा सकती हैं। रवीना टंडन ने क्रीम कलर की शॉर्ट ड्रेस कैरी की हुई है, जिसमें वो बेहद हॉट और सेक्सी लग रही हैं। अलग-अलग तस्वीरों में रवीना किलिंग पोज़ होती हुई दिखाई दे रही हैं।














