लोगों के बीच चर्चा में कैसे रहना है राखी सावंत अच्छी तरह से जानती है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी छूट रही है। इस वीडियो में राखी ने श्रीदेवी की फिल्म 'नगीना' के मशहूर गाने की क्लिप पर अपना चेहरा लगा दिया है। इस वीडियो में राखी (Rakhi Sawant) का ये अवतार देखने के बाद लोग अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पा रहे हैं। वीडियो में राखी 'मैं तेरी दुश्मन...' गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं।
अब राखी (Rakhi Sawant) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस जमकर राखी के इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। इसी के साथ लोग उनसे यह भी जानने की कोशिश कर रहे हैं आखिर उन्होंने इस वीडियो को बनाने के लिए किस ऐप का इस्तेमाल किया गया है।














