बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अपनी नई BMW X1 कार के साथ नजर आ रही हैं। राखी सावंत का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में आप देख सकते है कि राखी काफी खुश नजर आ रही है साथ ही कुछ और लोग भी वीडियो में दिखाई दे रहे है जिनके साथ वह केक काटकर सेलिब्रेट कर रही हैं। राखी ने बताया कि उन्हें ये कार गिफ्ट में मिली है।
एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, मेरी नई कार मेरे 'लव' ने मुझे गिफ्ट में दी है। हालांकि, ये कंफर्म नहीं है कि उन्हें ये कार किसने गिफ्ट में दी है। फैंस भी कमेंट सेक्शन में पूछ रहे हैं कि उन्हें ये कार किसने दी है। कमेंट सेक्शन में राखी सावंत (Rakhi Sawant) की जमकर तारीफ हो रही है। फैंस उन्हें नई कार के लिए बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।














