एंटरटेनमेंट का फुल डोज है राखी सावंत। राखी जब भी कुछ करती हैं धमाल मचा देती हैं। ऐसे में उनका लेटेस्ट वीडियो फैंस का एंटरटेन कर रहा है। वीडियो में राखी सावंत बैली डांस टीचर बन गई हैं। अब तक आपने कई लोगों को बैली डांस करते देखा होगा। लेकिन जैसा बैली डांल राखी सावंत ने सिखाया है, उसे देख लोगों के लिए हंसी रोक पाना मुश्किल हो रहा हैं। राखी के बैली डांस में बर्तनों का अहम रोल है। आप कहेंगे कैसे, चलिए बताते हैं।
राखी सावंत की ड्रेस परजरा गौर फरमाइये राखी ने सिर पर कढ़ाई रखी हुई है हाथ में चिमटा और करछी पकड़ी है। चेस्ट पर राखी ने दो बड़े कटोरों को टेप से चिपकाया है। बैली पर राखी ने डोरी के सहारे कद्दूकस अटैच किया है। यही नहीं बैक पर भी राखी ने इसे बांधा है। राखी की ये लुक देख लोगों का सिर घूमने लगा है। राखी जिस तरह से बर्तनों को बजाते हुए बैली डांस कर रही हैं वो आपने डांसिंग इतिहास में कभी नहीं देखा होगा।














