कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत लाइमलाइट में आने का राखी कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में आलिया का 'गंगूबाई' लुक धारण कर राखी सावंत ने फैन्स को खूब एंटरटेन किया। साथ ही 'ढोलीडा' गाने पर डांस भी किया।
राखी सावंत ने केवल 'गंगूबाई' लुक ही कैरी नहीं किया, बल्कि इनके किलर एक्स्प्रेशन्स दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे। माथे पर बड़ी सी बिंदी, हैवी मेकअप, बालों में जूड़ा और उसमें गुलाब, गले में हैवी जूलरी, कॉटन की सिंपल साड़ी पहने राखी 'ढोलीडा' गाने पर थिरकती भी नजर आ रही हैं। आखिर में वह आलिया भट्ट का नमस्ते सिग्नेचर स्टेप करती हैं।














