दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फॉलोविंग बहुत बड़ी है।फैंस उनसे जुड़ा अपडेट पाने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। अब खबर है कि बीते शुक्रवार को देर रात अभिनेता अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता अपने हेल्थ चेकअप के लिए अमेरिका गए हैं। कहा जा रहा है कि अगले कुछ हफ्तों के लिए वह वहीं रहने वाले हैं। रजनीकांत के साथ उनकी पत्नी लता भी अमेरिका के लिए रवाना हो गई हैं। एक्टर को बीते शुक्रवार एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
रजनीकांत की ये तस्वीरें चेन्नई एयरपोर्ट की हैं, जहां वो अपनी पत्नी लता के साथ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि रजनीकांत यूएस में अपने डॉक्टर्स संग अपनी जनरल हेल्थ चेकअप करवाएंगे। ऐसे में उन्हें कुछ हफ्ते विदेश में गुजारने पड़ेंगे। इस दौरान रजनीकांत के कई टेस्ट किए जाएंगे।
Superstar @rajinikanth left to #USA earlier today for regular health checkup. #Thalaiva #Rajnikanth
हाल ही में रजनीकांत ने अपनी अगली फिल्म अन्नात्थे (Annaatthe) की शूटिंग हैदराबाद में पूरी की है। ऐसे में उन्होंने पत्नी के साथ कुछ समय अमेरिका में बिताने का फैसला किया है।
रजनीकांत अभी एक चार्टर्ड प्लेन में कतर स्थित दोहा गए हैं। कतर पहुंचने के बाद वह वहां से यूएस की पैसेंजर फ्लाइट लेंगे। माना जा रहा है कि रजनीकांत 8 जुलाई तक भारत वापस आ जाएंगे। बता दें कि दिसंबर 2020 में ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में भी भर्ती रहना पड़ा था। इसके बाद में ही उन्होंने राजनीति से ब्रेक लेकर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने का फैसला कर लिया था।
தலைவர் states கிளம்பிட்டாரு ...நல்ல படியா போய்ட்டு வங்க தலைவா
10 மடங்கு சார்ச் எத்திட்டு வாங்க பாஸ் ♥️#Rajinikanth














