न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

6 घंटे की पूछताछ में हुए कई खुलासे, शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा को बताया बेकसूर, कहा - पार्टनर ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, जब 2020 में महाराष्ट्र साइबर सेल ने 7 OTT प्लेटफार्म को नोटिस जारी किया था, उसके बाद शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा की कंपनी से इस्तीफा दे दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Jul 2021 2:30:51

6 घंटे की पूछताछ में हुए कई खुलासे, शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा को बताया बेकसूर, कहा - पार्टनर ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया

पोर्नोग्राफी केस में फंसे बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra Arrest) की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। वहीं, दूसरी तरह शुक्रवार को मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल की टीम ने कुंद्रा की पत्नी यानी बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) से कड़ी पूछताछ की। यह पूछताछ लगभग 6 घंटे तक चली। शिल्पा से उनके घर पर हुई पूछताछ को लेकर अब नए खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक्ट्रेस ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने 'वियान' कंपनी पिछले साल ही छोड़ दी थी। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, जब 2020 में महाराष्ट्र साइबर सेल ने 7 OTT प्लेटफार्म को नोटिस जारी किया था, उसके बाद शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा की कंपनी से इस्तीफा दे दिया।

पोर्नोग्राफी केस में फंसे बिजनेसमैन राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। वहीं, दूसरी तरह शुक्रवार को मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल की टीम ने कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी से कड़ी पूछताछ की। यह पूछताछ लगभग 6 घंटे तक चली।

पिछले साल छोड़ दी थी 'वियान' कंपनी

शिल्पा से उनके घर पर हुई पूछताछ को लेकर अब नए खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक्ट्रेस ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने 'वियान' कंपनी पिछले साल ही छोड़ दी थी। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, जब 2020 में महाराष्ट्र साइबर सेल ने 7 OTT प्लेटफार्म को नोटिस जारी किया था, उसके बाद शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा की कंपनी से इस्तीफा दे दिया।

'हॉटशॉट' ऐप के बारे में कुछ नहीं जानती

पुलिस को दिए अपने बयान में एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि 'हॉटशॉट(HotShot App)' ऐप क्या है और किस तरह काम करता था, इस बात की जानकारी मुझे नहीं है। वे बस इतना ही जानती थीं कि उनके पति की कंपनी वेबसीरिज और शार्ट फिल्में बनाती है। अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें इस बात का कोई आइडिया नहीं है।

इतना ही नहीं शिल्पा ने यह भी कहा कि मैं खुद एक एक्ट्रेस हूं और मैं कभी किसी लड़की पर न्यूड सीन करने का दबाव कैसे बना सकती हूँ और न ही किसी को बनाने दूंगी। अगर किसी पर दबाव बनाया गया था, तो उसे उसी समय पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी।

उन्होंने पुलिस को बताया कि इरॉटिका और पोर्न दोनों अलग है और उनके पति निर्दोष हैं। उनके पार्टनर और कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बक्षी ने उनके नाम का दुरुपयोग किया है।

शुक्रवार को हुई रेड के दौरान मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस के घर से कुछ हार्ड डिस्क, शिल्पा का लैपटॉप, आईपैड और कुछ दस्तावेज भी जांच के लिए जब्त किए हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि जांच के लिए मुंबई पुलिस की टीम शिल्पा के फोन की क्लोनिंग करवाने वाली है।

वहीं, मुंबई पुलिस का मानना है कि शिल्पा को कुंद्रा के सारे कारोबार और उससे जुड़ी दूसरी चीजों की पूरी जानकारी थी, लेकिन अब उन्हें बचाने के लिए वे इन बातों को स्वीकार नहीं कर रही हैं।

राज कुंद्रा केस में ED की एंट्री!

वहीं, इस बीच खबर आ रही है कि राज कुंद्रा (Raj Kundra) केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री होने वाली है। हाल ही में खबर आई थी कि कुंद्रा और लंदन आधारित कंपनी के बीच पैसों का काफी लेनदेन हुआ है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि ईडी जल्द ही मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस से FIR की कॉपी मांगेगी और खुद पर इसपर प्राथमिकी दर्ज करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर