न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पोर्न बिजनेस को बॉलीवुड जितना बड़ा बनाना चाहते थे राज कुंद्रा, अश्लील कंटेंट की लाइव स्ट्रीमिंग का था प्लान

ताजा र‍िपोर्ट के अनुसार मुंबई पुल‍िस के हाथ कुछ ऐसे इलेक्‍ट्रेान‍िक सबूत लगे हैं जो बताते हैं कि राज 'लाइव सेक्‍शुअल एक्‍ट' को भव‍िष्‍य मान रहे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Jul 2021 5:10:52

पोर्न बिजनेस को बॉलीवुड जितना बड़ा बनाना चाहते थे राज कुंद्रा, अश्लील कंटेंट की लाइव स्ट्रीमिंग का था प्लान

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस श‍िल्‍पा शेट्टी के पति और ब‍िजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra Arrest) इस समय अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए इन्हें प्रकाशित करने के मामले में पुल‍िस कस्‍टडी में हैं। राज को मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने ग‍िरफ्तार क‍िया है। इस मामले में राज कुंद्रा समेत 11 लोगों को ग‍िरफ्तार क‍िया गया है। अब ताजा र‍िपोर्ट के अनुसार मुंबई पुल‍िस के हाथ कुछ ऐसे इलेक्‍ट्रेान‍िक सबूत लगे हैं जो बताते हैं कि राज 'लाइव सेक्‍शुअल एक्‍ट' को भव‍िष्‍य मान रहे थे। राज कुंद्रा पोर्न बिजनेस को बॉलीवुड की तरह बड़ा बनाना चाहते थे।

बता दे, कुंद्रा के खिलाफ 4 फरवरी 2021 को ही केस दर्ज कर लिया गया था। हालांकि, एक बयान के अलावा पुलिस के पास कुंद्रा के खिलाफ कुछ भी नहीं था, इसलिए उन्हें तब पकड़ा नहीं गया। कुंद्रा को गिरफ्तार करने से पहले क्राइम ब्रांच की टीम ने 5 महीने तक कड़ी पड़ताल की है। क्राइम ब्रांच की टीम अश्लील फिल्में बनाने वाले गिरोह का सुराग तलाश रही थी, इसी दौरान राज कुंद्रा का नाम सामने आया था। जांच में सामने आया है कि राज कुंद्रा 20 साल की स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस को टारगेट कर, उन्हें कॉन्ट्रैक्ट में फंसा फिल्मों के काम के लिए मजबूर करते थे।

30 से 50 हजार रुपए देते थे कलाकार को

पुलिस को 5 महीने की जांच के दौरान यह पता चला कि अश्लील फिल्मों के रैकेट का मास्टरमाइंड राज कुंद्रा ही है। कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि यह फिल्म निर्माण के लिए बने एक प्रोडक्शन हाउस की आड़ में एक बड़ा पोर्न फिल्म रैकेट चलाता था। इनकी फिल्मों में काम करने वाली ज्यादातर लड़कियां और लड़के 20 से 25 साल की स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस और एक्टर होते थे। शूटिंग से पहले एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवा लिया जाता था, इसमें अपनी मर्जी से फिल्म छोड़ने पर केस करने का क्लॉज था। पुलिस के मुताबिक, एक कलाकार को एक दिन का ये 30 से 50 हजार रुपए देते थे।

20,000 रुपए पर किराए में लिया था बंगला

तीन दिन पहले मलाड पश्चिम के मड गांव में एक किराए के बंगले में छापा मारा गया और वहां से पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया है कि मड के जिस बंगले पर मुंबई पुलिस ने छापा मारा था, उसे राज कुंद्रा की टीम ने 20,000 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से किराए पर लिया था। मालिक ने पुलिस को बताया है कि उनसे भोजपुरी और मराठी फिल्मों की शूटिंग करने के नाम पर बंगला किराए पर लिया गया था। शूटिंग के दौरान बंगले का मालिक और अन्य कर्मचारियों को दूर रहने के लिए कहा जाता था। शूटिंग शुरू होने से पहले बंगले को चारों तरफ से नीले रंग के परदे से कवर कर लिया जाता था। बंगले के भीतर सेट बना हुआ था।

रिपोर्ट्स की माने तो राज कुंद्रा अपने जीजा प्रदीप बक्शी के साथ मिलकर अश्लील वीडियो का बिजनेस इस एप के जरिए करते थे। आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक राज विआन इंडस्ट्री लिमिटेड के मालिक हैं और प्रदीप बक्शी ब्रिटिश सिटीजन हैं जिनकी राज की बहन के साथ शादी हुई है और केनरिन लिमिटेड के चेयरमैन हैं। दोनों कपंनियां मोबाइल एप हॉटशॉट डिजिटल एंटरटेनमेंट के लिए काम करते थे। जिसे केनरिन लिमिटेड के डेवलप किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज कुंद्रा एडल्ट कंटेंट की सप्लाई इंडिया से यूके करते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर