न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Pornography Case: आप आज जो भी बिजनेस देख रहे हैं उसमें फोन को शामिल करें, Raj Kundra ने वीडियो पोस्ट कर दी थी ये सलाह

राज कहते हैं कि ‘जल्दी अमीर होने का कोई फॉर्मूला नहीं है।‘ इसके अलावा पैनडेमिक में इनोवेशन के सवाल पर उन्होंने बताया कि लोगों को उत्पादों के जरिए फोन से जोड़ने का विचार है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Jul 2021 2:33:30

Pornography Case: आप आज जो भी बिजनेस देख रहे हैं उसमें फोन को शामिल करें, Raj Kundra ने वीडियो पोस्ट कर दी थी ये सलाह

पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार होने के बाद बिजनेसमैन राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। उन्हें 27 जुलाई तक जेल में रहना होगा। इस बीच पुलिस ने शुक्रवार को शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की। शुक्रवार देर शाम मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल की टीम ने एक्ट्रेस से तकरीबन 6 घंटे की कड़ी पूछताछ की। इस बीच यह जानकारी भी सामने आ रही है कि अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी इस मामले की जांच करेगी। ED ने मुंबई पुलिस से कुंद्रा के खिलाफ दर्ज FIR और जांच से जुड़े कुछ अन्य दस्तावेज मांगे हैं। वहीं, इस बीच राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से उनसे जुड़े कई पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. एक वायरल वीडियो में कुंद्रा बिजनेस से संबंधित सवालों का जवाब दे रहे हैं। राज कहते हैं कि ‘जल्दी अमीर होने का कोई फॉर्मूला नहीं है।‘ इसके अलावा पैनडेमिक में इनोवेशन के सवाल पर उन्होंने बताया कि लोगों को उत्पादों के जरिए फोन से जोड़ने का विचार है।

वीडियो में राज कुंद्रा कहते हैं कि 'किसी भी तरह की टेक्नोलॉजी, वह सबकुछ जो लोगों को फोन देखने और अपने फोन का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करती है। अगर आप उन्हें वह प्रोडक्ट दे सकते हैं... मैं हमेशा कहता हूं कि आप आज जो भी बिजनेस देख रहे हैं उसमें फोन को शामिल करें।'

राज आगे कहते हैं कि 'पैनडेमिक-प्रूफ का मतलब है कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल और इसका सकारात्मक तरीके से इस्तेमाल। जिससे आपका अगला आविष्कार कहे कि आपको पता है, मुझे 30-40-50 मिलियन यूजर्स मिलने वाले हैं। जो फोन के जरिए मेरे प्रोडक्ट से जुड़े हैं। इससे मैं जो कुछ भी बेचना चाहता हूं उसमें मदद मिलेगी।आप वर्क फ्रॉम होम कर सकते हैं।'

बैकअप प्लान के साथ थे

बता दें कि राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें हॉटशॉट्स नाम के ऐप पर स्ट्रीम करने का आरोप है। इस ऐप को पिछले साल गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर बैन कर दिया गया था। समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए पुलिस सूत्रों ने बताया कि राज कुंद्रा के व्हाट्सएप चैट से खुलासा हुआ है कि वह बैकअप प्लान के साथ थे और नया ऐप लॉन्च करने की तैयारी में थे।

शिल्पा ने कहा-उन्हें नहीं पता हॉटशॉट ऐप क्या करता है

शिल्पा शेट्टी से उनके घर पर हुई पूछताछ को लेकर अब नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक्ट्रेस ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने 'वियान' कंपनी पिछले साल ही छोड़ दी थी।

पुलिस को दिए अपने बयान में एक्ट्रेस ने कहा है कि 'हॉटशॉट' ऐप क्या है और किस तरह काम करता था, यह उन्हें नहीं पता था। वे बस इतना ही जानती थीं कि उनके पति की कंपनी वेबसीरिज (webseries) और शार्ट फिल्में (Short Movies) बनाती है।

इरॉटिका पोर्न से अलग है

उन्होंने पुलिस को बताया कि इरॉटिका पोर्न से अलग है और उनके पति निर्दोष हैं। उनके पार्टनर और कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बक्षी ने उनके नाम का दुरुपयोग किया है।

पैसे ट्रांसफर का मुझे कोई आइडिया नहीं

अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें इस बात का कोई आइडिया नहीं है। शिल्पा ने बताया कि मैं खुद एक एक्ट्रेस हूं और मैं कभी किसी लड़की पर न्यूड सीन करने का दबाव नहीं बना सकती और न ही किसी को बनाने दूंगी। अगर किसी पर दबाव बनाया गया था, तो उसे उसी समय पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी।

पैसे ऐंठने के लिए पति को फंसाया गया

पुलिस के सामने शिल्पा ने यह सवाल भी उठाया कि अगर लड़कियों को उस काम से दिक्कत थी, तो उन्होंने पैसे क्यों लिए। उन्होंने कहा, हमें बिना किसी कारण फंसाया जा रहा है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा है कि पैसे ऐंठने के लिए उनके पति को इस केस में फंसाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर