न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा हुए गिरफ्तार, दोषी पाए जाने पर इतने साल की हो सकती है सजा

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अब यह चर्चा हो रही है कि अगर अश्लील कंटेंट बेचने के आरोप में राज कुंद्रा दोषी पाए जाते है तो उन्हें कितनी सजा मिलेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Jul 2021 1:22:35

पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा हुए गिरफ्तार, दोषी पाए जाने पर इतने साल की हो सकती है सजा

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को पोर्नोग्राफी और मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए अश्लील कंटेंट (Pornography) बेचने के संगीन आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने सोमवार की रात को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तारी के बाद आज मंगलवार को राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश किया गया। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अब यह चर्चा हो रही है कि अगर अश्लील कंटेंट बेचने के आरोप में राज कुंद्रा दोषी पाए जाते है तो उन्हें कितनी सजा मिलेगी।

हो सकती है पांच साल तक की सजा

बता दें, पोर्नोग्राफी केस में अगर राज कुंद्रा दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें लंबा समय जेल में गुजारना पड़ सकता है। क्योंकि पोर्नोग्राफी को लेकर हमारे देश का कानून काफी सख्त है। पोर्नोग्राफी के मामले में आईटी एक्ट के साथ ही आईपीसी की कई धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला लिखा जाता है। वहीं, देश में तकनीक और इंटरनेट की बढ़ती पहुंच के साथ ही आईटी एक्ट में संशोधन भी किया गया है। आईटी कानून (संशोधित) 20098 की धारा 67ए और आईपीसी की धारा 292, 293, 294, 500, 506 व 509 के तहत पांच साल तक की सजा या 10 लाख तक के जुर्माने का प्रावधान है। लेकिन, दूसरी बार पकड़े जाने पर सजा 7 साल तक बढ़ सकती है।

इंटरनेट के चलते तेजी से पॉर्नोग्राफी का धंधा अपने पैर पसार रहा है। इंटरनेट के चलते ही पॉर्नोग्राफी एक बड़ा कारोबार बनती जा रही है। जिसे मोबाइल ऐप्स, सोशल मीडिया के जरिए बेचा जा रहा है। इसमें ऐसे कंटेंट आते हैं, जिनमें वीडियो, टेक्स्ट, ऑडियो, फोटोज और अन्य तरीकों से यौन कृत्य पर आधारित होते हैं। इन कृत्यों को बेचने, इस व्यवसाय में संलग्न होने या फिर इसे प्रकाशित करने की कोशिश करते पाए जाने पर एंटी पॉर्नोग्राफी लॉ के तहत पहली बार दोषी पाए जाने पर सजा का प्रावधान है।

शिल्पा शेट्टी से भी हो सकती है पूछताछ

राज कुंद्रा की गिरफ़्तारी के बाद अब मुंबई पुलिस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है, क्योंकि शिल्पा अधिकतर बिजनेस में पति राज कुंद्रा की पार्टनर हैं। माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच उन्हें हाजिर होने के लिए जल्द समन भेज सकती है।

कुंद्रा समेत 11 लोग गिरफ्तार

मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले का कहना है कि राज कुंद्रा इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता हैं और हमारे पास उनके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं और उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आपको बता दे, इस मामले अब तक कुंद्रा समेत 11 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में 10 करोड़ रुपए का निवेश

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, राज के खिलाफ इसी साल फरवरी में केस दर्ज किया गया था। राज कुंद्रा ने पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में 8 से 10 करोड़ रुपए का निवेश किया था। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने वहीं केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए गए थे और वी ट्रांसफर (ये एक फाइल ट्रांसफर सर्विस है) के जरिए उन्हें केनरिन को भेजा गया। ये कंपनी राज कुंद्रा ने ही बनाई और विदेश में रजिस्ट्रेशन करवाया ताकि भारत के साइबर लॉ से बच सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर