‘प्यार का पंचनामा’ से बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने वालीं अभिनेत्री सोनाली सहगल फिल्मों में कम सोशल मीडिया पर ज्यादा नजर आती है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। सोनाली ने करीब 6 दिनों पहले एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह बिकिनी पहनकर बालकनी में बारिश का लुत्फ उठाती नजर आ रही है। अब उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो की शुरुआत में वह कमरे से बालकनी की ओर जाती हैं और बारिश एंजॉय करती हैं।














