बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने पति आनंद आहूजा के साथ पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। अब सोनम ने फैंस को अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक दिखाई हैं, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
फैशन डीवा सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नए सुपर सिजलिंग अवतार में अपनी ग्लैमरस और स्टनिंग फोटोज शेयर की हैं। सोनम अबू जानी-संदीप खोसला की व्हाइट साटिन इंडोवेस्टर्न ड्रेस में किसी अप्सरा की तरह चार्मिंग लग रही हैं। सोमन कपूर के लुक को उनकी डार्लिंग सिस्टर रिया कपूर ने स्टाइल किया है। सोनम इस लुक में वाकई बेहद खूबसूरत लग रही हैं।














