बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। दीया मिर्जा ने फरवरी में ही वैभव रेखी के साथ दूसरी शादी की थी और शादी के कुछ दिनों बात ही एक्ट्रेस ने अपने प्रेग्नेंट होने की खबर दी। दीया ने बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की थी। ऐसे में दीया अब अपना पूरा ख्याल रख रही है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते दीया घर पर रहकर ही वर्कआउट कर रही हैं। दीया ने अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने घर की छत पर वर्कआउट करती नजर आ रही है। ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में दीया मिर्जा को अपनी बिल्डिंग की छत पर देखा जा सकता है, जिसमें उन्हें वर्कआउट और योगा करते देखा जा सकता है। दीया के साथ एक प्रोफेशनल इंस्ट्रक्टर भी नजर आ रहे हैं, जो उन्हें योगा और वर्कआउट में दिशा निर्देश दे रहे हैं। वीडियो से साफ जाहिर है कि दीया प्रेग्नेंसी में अपना पूरा ख्याल रख रही हैं और योगा के जरिए अपने होने वाले बच्चे का भी फूरा ख्याल रख रही हैं। दीया जल्दी ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
बता दें कि दीया ने एक खास मैसेज के साथ प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने अपनी फोटो शेयर कर लिखा था, सौभाग्य मिला है, धरती मां के साथ। जीवन की शक्तियों के साथ उस शुरुआत का जो सब कुछ है। मैं बेहद खुश हूं कि मेरे गर्भ में पल रहे इस नन्ही जान के लिए सभी सपनों को पूरा करने का मौका मिला है।














