न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Pornography Case: राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, अदालत ने कहा- और सबूत लेकर आओ

पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार व्यवसायी राज कुंद्रा (Raj Kundra) की न्यायिक हिरासत को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Jul 2021 1:57:11

Pornography Case: राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, अदालत ने कहा- और सबूत लेकर आओ

पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार व्यवसायी राज कुंद्रा (Raj Kundra Arrest) की न्यायिक हिरासत को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। राज कुंद्रा को 19 जुलाई को मुंबई की क्राइम ब्रांच ने देर रात गिरफ्तार किया था। जिसके बाद 20 जुलाई को कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा था। उसके बाद 23 जुलाई को फिर कोर्ट ने राज की कस्टडी पुलिस को दी थी।

खबर है कि पिछले एक सप्ताह के दौरान पुलिस के हाथ राज कुंद्रा के खिलाफ कई सबूत लगे हैं। लेकिन उनके साथ काम करने वालों को सामने बैठाकर पूछताछ करना बाकी है। यही नहीं इलेक्ट्रॉनिक एविडेन्स को लेकर भी कुंद्रा से पूछताछ होनी है। पुलिस ने आज अदालत में कुंद्रा के बैंक खातों की जानकारी भी दी है। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि कुंद्रा को लेकर 8 दिन से पूछताछ हो रही है। उनसे बहुत पूछताछ हो चुकी है। अब आप (मुंबई पुलिस) और सबूत लेकर आओ।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। वे फिलहाल मुंबई की भायखला जेल में हैं। राज कुंद्रा के साथ इस केस में 11 और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। इसमें उनके आईटी हेड रयान थोर्प भी शामिल थे। रिपोर्ट्स की माने तो रयान को राज के अश्लील फिल्मों के रैकेट की चलने की पूरी जानकारी थी। उन्हें सब पता होता था कि कैसे वीडियो मुंबई से यूके ट्रांसफर हो रही हैं।

कुंद्रा के साथ उनकी कंपनी के आईटी प्रमुख रयान थोर्प को भी 14 दिनों के लिए जेल में भेज दिया गया है। मुंबई पुलिस की मानें तो कुंद्रा के बयान और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर जल्द ही इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। वहीं एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा को भी पुलिस ने आज पूछताछ के लिए बुलाया है।

शिल्पा शेट्टी से दोबारा पूछताछ कर सकती है पुलिस

पुलिस कुंद्रा के अवैध मनी ट्रेल की जांच भी कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की मांग पर मुंबई पुलिस इस केस की डिटेल भी शेयर कर चुकी है। इसलिए माना जा रहा है कि इस केस में ED भी जल्द कार्रवाई शुरू कर सकता है। इधर, रिपोर्ट्स की माने तो इस केस में शिल्पा शेट्टी की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। राज के बाद उनकी पत्नी शिल्पा अब पुलिस की रडार पर हैं। रिपोर्ट्स की माने तो राज को फरवरी में लगने लगा था कि पुलिस उन पर शिकंजा कस सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका