न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Pornography Case: दौलत का लालच कुंद्रा को खींच लाया अश्लील फिल्मों के धंधे में, 'राज' छुपाने के लिए खर्च करते थे मोटा पैसा!

पुलिस ने दावा किया कि कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। मंगलवार को राज कुंद्रा की कोर्ट में पेशी हुई जिसके बाद कोर्ट ने कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Jul 2021 12:51:40

Pornography Case: दौलत का लालच कुंद्रा को खींच लाया अश्लील फिल्मों के धंधे में, 'राज' छुपाने के लिए खर्च करते थे मोटा पैसा!

अश्लील फिल्में (Porn Movies) बनाने के आरोप में सोमवार को बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra Arrest) को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दावा किया कि कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। मंगलवार को राज कुंद्रा की कोर्ट में पेशी हुई जिसके बाद कोर्ट ने कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

इन एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

मुंबई के मालवाणी थाने में कुंद्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 293, 420, 34 और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की 67 और 67A और Indecent Representation of Women (Prohibition) Act के तहत धारा 2जी, 3,4, 6 और 7 के तहत केस दर्ज हुआ है। उन पर अश्लील फिल्में बनाने और एप के जरिये उन फिल्मों को पब्लिश करने का आरोप लगा है।

पुलिस का दावा है कि राज कुंद्रा और उनकी कंपनी पोर्न फिल्मों के जरिए ना सिर्फ मोटी कमाई कर रहे थे बल्कि उन्होंने देश के कानून को धोखा देने का भी पूरा इंतजाम कर रखा था। सबसे पहले ये जान लीजिए कि आख़िर ये राज़ खुला कैसे?

मुंबई पुलिस ने इस सिलसिले में इसी साल 4 फरवरी 2021 को एक केस दर्ज किया था। जब एक लड़की ने मुंबईं के ही मालवाणी थाने में इस रैकेट के बारे में एक शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया था कि कैसे कुछ लोग फिल्मों और ओटीटी में काम दिलाने के नाम पर लड़कियों को अश्लील फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इसके साथ ही अश्लील फिल्में शूट कर मुंबई में कई धंधेबाज मोटी कमाई कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मलाड वेस्ट इलाके में एक ऐसे बंगले पर छापेमारी की जिसे किराये पर लेकर पोर्न फिल्म की शूटिंग की जा रही थी।

तब इस छापेमारी में एक बॉलीवुड की एक अभिनेत्री समेत 11 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस को तभी राज कुंद्रा और उनकी कंपनी के बारे में सुराग मिल गए थे, लेकिन पुलिस के पास पुख्ता सबूत नहीं थे जिसके वजह से उस समय कुंद्रा के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई।

पुलिस के मुताबिक अब उसके पास राज कुंद्रा से जुड़ी कई और जानकारियां उपलब्ध हैं। इसमें पीड़ित लड़कियों के बयान, व्हाट्सएप चैट, ऐप पर मौजूद फिल्मों और राज कुंद्रा के अश्लील फिल्मों के कारोबार का पूरा लेखा-जोखा है।

अब सवाल ये है कि आखिर 2800 करोड़ की प्रॉपर्टी का मालिक राज कुंद्रा अश्लील फिल्मों के कारोबार से क्यों जुड़ गया। तो इसका जवाब जानने के लिए अश्लील फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा सिर्फ एक तथ्य ही काफी है।

अश्लील फिल्म इंडस्ट्री का 740 हजार करोड़ रुपये का कारोबार

मुंबई पुलिस का दावा है कि दौलत का लालच कुंद्रा को इस धंधे में खींच लाया। आपको बता दे, दुनिया में अश्लील फिल्म इंडस्ट्री का कुल कारोबार करीब 100 बिलियन डॉलर यानी लगभग 740 हजार करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में 250 लाख अश्लील वेबसाइट्स हैं। ये आंकड़ा दुनिया की कुल वेबसाइटों का करीब 12% है।

औसतन 10 मिनट 13 सेकेंड का समय बिताते हैं लोग

दुनिया में लोग इन वेबसाइट्स पर औसतन 10 मिनट 13 सेकेंड का समय गुजारते हैं। भारत की बात करे तो यह औसत 8 मिनट 23 सेकेंड का समय है। पूरी दुनिया में अमेरिका नंबर वन पर है जहां सबसे ज्यादा अश्लील फ़िल्में देखी जाती है। इसके बाद दूसरे नंबर पर जापान, तीसरे पर ब्रिटेन और चौथे स्थान पर कनाडा है।

छुपाने के लिए राज कुंद्रा खर्च करते थे मोटा पैसा

मुंबई पुलिस ने ये भी खुलासा किया है कि राज की कंपनी वियान इंडस्ट्रीज इस बात के लिए भी पैसा खर्च करती थी, ताकि ये पता ना चल सके कि ये धंधा आखिर चल कहां से रहा है। राज कुंद्रा ने इसके लिए बाकायदा व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए हुए थे, लेकिन फरवरी में हुई कुछ गिरफ्तारियों ने कुंद्रा के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं और उन्हें जुलाई में गिरफ्तार कर लिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर