बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और उद्योगपति राज कुंद्रा (Raj Kundra Arrest) के अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए उन्हें दिखाने के आरोप में गिरफ्तार मुंबई पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रखा गया है। कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हो रहे है। इस बीच पूनम पांडे ने राज कुंद्रा पर आरोप लगाया है कि उन्हें भी जबरदस्ती एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करने को कहा गया था और जब उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था तब उन्हें धमकी भी दी गई थी।
पूनम ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा, 'मुझे धमकी दी गई और जबरदस्ती कॉन्ट्रैक्ट साइन करने को कहा गया जिसमें मुझे उनके हिसाब से शूट और पोज करना था, जैसा वो चाहें, नहीं तो वह मेरी पर्सनल चीजें लीक कर देंगे।'














