मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) हमेशा अपनी बोल्ड फोटोज और वीडियोज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे मैच को लेकर विवादित बयान दिया है। पूनम पांडे अपने पति सैम बॉम्बे (Sam Bombay) के साथ टीवी इंडस्ट्री के स्पॉट बॉयज को महामारी के दौरान राशन किट बांटती नजर आई थीं। इसी दौरान मीडियाकर्मियों ने पूनम पांडे के भारत और न्यूजीलैंड के बीच चले मैच को लेकर सवाल किया गया। मीडिया की तरफ से एक्ट्रेस से पूछा गया है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे मैच पर आप क्या कहना चाहती हैं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'क्रिकेट चालू है? लोग क्रिकेट खेल रहे हैं? और अगर ऐसा हो रहा है तो क्या मैं फिर कहूं कि अगर भारत इस बार जीत गया तो मैं स्ट्रिप होने की बात कहूं? मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं घर वापस जाऊंगी। मैं चेक करूंगी और यदि संभव हुआ तो विवाद के बारे में सोचूंगी।'














