टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं जिनपर फैंस दिल खोल कर प्यार बरसाते हैं। हाल ही में पलक द्वारा शेयर की गई तस्वीरें फैंस के होश उड़ा रही हैं। इन तस्वीरों में पलक एक शिमरी शॉर्ट बोल्ड ड्रेस में बेहद स्टनिंग नजर आ रही हैं। उनका ये झिलमिलाता अवतार उनके फैंस को काफी भा रहा हैं। इन तस्वीरों में पलक ने अपनी नशीली आंखों का जादू बिखेरा है। पलक तिवारी की पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और यही वजह है कि उनके पोस्ट तेजी से वायरल हो जाते हैं। पलक तिवारी (Palak Tiwari Photos) की इस पोस्ट पर फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस का कहना है कि पलक ने अपनी तस्वीरों के साथ उनका नया साल अच्छा कर दिया है।














